मनमोहन सिंह 4 दिन की विदेश यात्रा पर रवाना
इस दौरान वह फ्रांस की राजधानी पेरिस और मिस्र के शर्म-अल-शेख शहर जाएंगे। फ्रांस में वह राष्ट्रीय दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे जबकि शर्म-अल-शेख में वह गुटनिरपेक्ष आंदोलन के 15 वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
सिंह पहले ऐसे विदेशी नेता हैं जिन्हें फ्रांस की बेस्टाइल परेड में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। इसके बाद वह शर्म- अल-शेख रवाना हो जाएंगे।
प्रधानमंत्री के साथ विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम.के.नारायणन भी गए हैं। गुटनिरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन के दौरान सिंह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से मुलाकात कर सकते हैं। उनकी मुलाकात से पहले दोनों देशों के विदेश सचिवों की मुलाकात होगी जिसमें आतंकवाद के मसले पर चर्चा होगी।
दोनों देशों के विदेश सचिवों की बैठक के आयोजन का फैसला रूस के येकातेरिनबर्ग शहर में पिछले दिनों सिंह और पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की मुलाकात के दौरान हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications