दिल्ली मेट्रो हादसे के बाद गैमन के शेयरों में गिरावट
गैमन के शेयर शुक्रवार को 161.20 रुपये पर बंद हुए थे और सोमवार सुबह 136.50 रुपये के स्तर पर खुले। इसके शीघ्र बाद उनमें और गिरावट दर्ज की गई और वे 133 रुपये पर पहुंच गए।
समूह की एक अन्य लिस्टेड कंपनी गैमन इंफ्रास्ट्रक्च र के शेयर भी 119 रुपये के निचले स्तर पर खुले और 118.45 रुपये पर पहुंच गए।
उल्लेखनीय है कि रविवार को दिल्ली में मेट्रो का निर्माणाधीन पुल गिर गया था। गैमन को वर्ष 2007 में इसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ा था जब हैदराबाद में उसके द्वारा बनाया गया एक फ्लाइओवर ढह गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications