तिपाईमुख परियोजना के निरीक्षण के लिए मणिपुर जाएगा बांग्लादेशी दल
अगरतला में बांग्लादेश के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वहां के जल संसाधान मंत्री अब्दुर रज्जाक करेंगे। यह दल अपने एक सप्ताह के दौरे पर 15 जुलाई को नई दिल्ली पहुंच सकता है।
बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल सबसे पहले भारतीय जल संसाधन मंत्री पवन कुमार बंसल से मुलाकात करेगा और इसके बाद तिपाईमुख परियोजना का अध्ययन करने के लिए मणिपुर रवाना होगा।
गौरतलब है कि तिपाईमुख परियोजना बराक नदी पर प्रस्तावित है। इस मुद्दे पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया ने पिछले महीने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर परियोजना के निर्माण को रोकने की बात कही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications