मेट्रो हादसे से बिजली और जल की आपूर्ति बाधित
रविवार को हुए हादसे में पुल का एक हिस्सा पानी के पाइपलाइन पर गिर गया था। दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई थी। दक्षिण दिल्ली के अमर कॉलोनी की निवासी रचिता वर्मा ने आईएएनएस को बताया कि उनके इलाके में रविवार तड़के से पानी की आपूर्ति ठप है।
लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा आस्था शर्मा ने भी बताया कि उनके इलाके में भी रविवार से ही पानी और बिजली की आपूर्ति बाधित है। जमरूदपुर गांव में भी पानी की आपूर्ति बाधित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications