मेट्रो के निर्माणाधीन स्थल पर हादसा, 5 घायल (लीड-1)
यह हादसा उस समय हुआ जब रविवार को गिरे पुल के टुकड़ों के बीच में फंसे लांचर निकालने के दौरान लगातार तीन क्रेनें एक-एक करके गिर पड़ीं, जिससे पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया।
हादसे के समय वहां मेट्रों के सैकड़ों कर्मचारी और इंजीनियर उपस्थित थे। एक क्रेन नजदीक के कुछ दुकानों पर जा गिरी। एम्स के ट्रॉमा सेंटर के प्रवक्ता निर्मल ठाकुर ने भी इस बात की पुष्टि की है कि हादसे में घायल पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और कुछ घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा है कि हादसे में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और मलबे में भी कोई फंसा हुआ नहीं है। उन्होंने लोगों से निर्माणाधीन स्थल से दूर रहने को कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications