महिला को मारने वाले भालू को ग्रामीणों ने मार डाला
कबि सूर्य नगर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक ए.सी.पाही ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि इलाके के बादमहुरी गांव की रहने वाली 55 वर्षीय खाली बेहेरा को एक भालू ने हमला करके मार डाला। उस वक्त महिला जंगल में जलावन के लिए लकड़ी लाने गई थी। यह इलाका राजधानी भुवनेश्वर से 250 किलामीटर दूर है।
उन्होंने बताया कि सैकड़ों की संख्या में ग्रामाीणों ने घटना स्थल पर जाकर महिला पर हमला करने वाले भालू को पीट-पीट कर मार डाला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications