राष्ट्रमंडल खेलों के कारण नहीं हुआ मेट्रो हादसा : रेड्डी
उन्होंने कहा कि केंद्रीय सचिवालय और बदरपुर लाइन का काम निर्धारित समय सितंबर 2010 तक पूरा कर लिया जाएगा।
रेड्डी ने कहा, "यह घटना किसी जल्दबाजी के कारण नहीं घटी। हम कभी भी काम की गुणवत्ता से समझौता नहीं करेंगे। मामले की जांच के लिए एक चार सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है और वह 10 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी।"
रेड्डी ने कहा, "इस हादसे के कारण सीधे तौर पर अनुमानित छह करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और यहां काम पूरा होने में तीन माह की देरी होगी, लेकिन इस मार्ग को पूरा करने की समय सीमा अपरिवर्तित रखी गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications