'आतंकवाद इस्लाम का विरोधी'
जोहांसबर्ग, 13 जुलाई (आईएएनएस)। किछोछा स्थित एक इस्लामी आध्यात्मिक संगठन के धर्मगुरु हजरत सैयद मुहम्मद जिलानी अशरफ ने अफ्रीका में संगठन के नए मुख्यालय के उद्घाटन के अवसर कहा है कि आतंकवाद इस्लाम के सिद्धांतों के विरूद्ध है।
जिलानी ने कहा, "एक मुसलमान आतंकवादी नहीं हो सकता और एक आतंकवादी मुसलमान नहीं हो सकता, क्योंकि आतंकवादियों द्वारा अपनाए जाने वाले अमानवीय तरीके इस्लाम की शिक्षाओं के खिलाफ हैं।"
"पाकिस्तान में आतंकवादी अपने मुस्लिम भाइयों की हत्या कर रहे हैं और उन्हें सार्वजनिक रूप से लटका रहे हैं। इस्लाम इसकी शिक्षा नहीं देता।"
पाकिस्तानी दैनिक 'जंग' में प्रकाशित एक रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए जिलानी ने कहा, "लेकिन आज देखिए पाकिस्तान में क्या हो रहा है। तीन महीने बाद भी पाकिस्तान सरकार आतंकवाद पर काबू नहीं पा सकी। सभी मस्जिदों पर सेना तैनात कर दी गई है, सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बम विस्फोट के भय से कोई भी मस्जिदों के समीप अपनी कार खड़ी नहीं कर सकता।"
समाचार पत्र में छपी रिपोर्ट में कहा गया है कि लश्कर-ए-तैयबा के एक सरगना के स्पष्ट किया था कि अल कायदा से संबंधित संगठन अफगानिस्तान के बाद भारतीय कश्मीर में प्रवेश करेंगे और पाकिस्तान को सुरक्षित छोड़ देंगे।
मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए जिलानी ने कहा कि इस्लाम मानव जीवन और गरिमा के संरक्षण की शिक्षा देता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications