बारिश से दिल्लीवासियों को राहत
बीती रात दिल्ली में 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत तक पहुंच गया। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सफदरजंग मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "बादल घिरे रहेंगे और दिन में एक या दो बार हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications