मनमोहन से मुलाकात से पहले गिलानी ने की शीर्ष नेताओं से बातचीत
गिलानी ने इस सिलसिले में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष नवाज शरीफ, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कायद (पीएमएल-क्यू) के अध्यक्ष चौधरी शुजात हुसैन, अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के अध्यक्ष असफंदयर वाली, मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के नेता फारूक सत्तार, जमियत उलेमा ए इस्लाम-फजल के महासचिव अब्दुल गफूर हैदरी से चर्चा की।
एक निजी समाचार चैनल के मुताबिक नवाज शरीफ ने गिलानी को उन मुद्दों पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया जिनसे वर्तमान समय में पाकिस्तान जूझ रहा है। शुजात हुसैन ने देश हित से जुड़े सभी मसलों पर गिलानी को बिना शर्त समर्थन देने की बात कही।
इस बीच गिलानी ने मनमोहन सिंह से मुलाकात के दौरान विभिन्न मुद्दों पर पाकिस्तान की राय को उनके समक्ष रखने की अपनी प्रतिबद्धता जताई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications