मध्य प्रदेश में खदान धसने से 3 की मौत, 2 घायल
पुलिस के मुताबिक होशंगाबाद के पथरौटा थाने के महौला गांव में सोमवार की सुबह मुरूम खदान में जब मजदूर काम कर रहे थे तभी वह अचानक धस गई। इस हादसे में तीन मजदूरों राम किशोर, सुरेश और चरण की मौके पर ही मौत हो गई। दो मजदूर घायल हो गए।
इटारसी के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) देवेंद्र सिंह राजपूत ने आईएएनएस को बताया कि यह मुरूम खदान अवैध रूप से चल रही थी। पुलिस ने इस खदान के संचालक की तलाश शुरू कर दी है। खदान संचालक के खिलाफ पुलिस मामला भी दर्ज करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications