'कंधमाल पर रिपोर्ट सार्वजनिक हो: भाजपा

राज्य भाजपा के अध्यक्ष सुरेश पुजारी ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "हर कोई जानना चाहता है कि कंधमाल में क्या हुआ था। राज्य और देश की भलाई के लिए सरकार को जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करना चाहिए।"
एक जून को आयी थी अंतरिम रिपोर्ट
अवकाश प्राप्त न्यायाधीश एससी महापात्रा की अध्यक्षता वाली एक सदस्यीय आयोग ने कंधमाल हिंसा की 28 पृष्टों वाली अंतरिम रिपोर्ट एक जून को सरकार को सौंपी थी। अभी तक रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि आयोग ने सरकार को क्षेत्र में भविष्य में हिसा को रोकने के लिए कदम उठाने का सुझाव दिया है।
उल्लेखनीय है कि कंधमाल जिले में पिछले वर्ष 23 अगस्त को हमलावरों ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती और उनके चार सहयोगियों की हत्या कर दी थी, जिसके बाद ही क्षेत्र में सांप्रदायिक हिंसा की शुरुआत हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications