महाराष्ट्र: नाव दुर्घटना में 19 महिलाओं की मौत

जिला पुलिस अधीक्षक सुरेश सागर के मुताबिक दो नावों में लगभग 30 से 35 महिलाएं सवार थीं। दोनों नाव आपस में बंधे हुए थे। दोनों नावें शनिवार की शाम नदी पार कर रही थीं, इसी बीच लगभग शाम छह बजे वे अचानक डूब गईं। नावों में सवार सभी महिलाएं खेतों में काम करने के बाद अपने गांव को लौट रही थीं।
तीन नाविकों के अलावा चार महिलाएं किसी तरह तैरकर नदी से बाहर आने में सफल रहीं। ग्रामीणों ने नदी से अब तक 10 शव बरामद कर लिया है। सुरेश सागर ने कहा कि 20 लापता महिलाओं के बचने की उम्मीद न के बराबर है। फिलहाल हम राहत कार्य में जुटे हुए हैं, उन्हें तलाशने का कार्य जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications