दिल्ली मेट्रो का पुल गिरा, 5 की मौत

Delhi Metro mishap
नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार तड़के को मेट्रो रेल के एक निर्माणाधीन पुल के गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में करीब 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

कई के दबे होने की आशंका

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के प्रवक्‍ता अनुज दयाल के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब पांच बजे दक्षिणी दिल्ली की अमर कालोनी के पास जमरूदपुर में हुआ। कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका व्‍यक्‍त की गई है।

अधिकारी ने कहा कि हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा, "राहत कार्य आरंभ हो गया है। मलबा हटाने के लिए सात क्रेनों को लगाया गया है। जांच अभी जारी है और जल्द ही पूरी जानकारी मिल जाएगी।" मरने वाले पांचों मजदूर हैं, जो दिल्‍ली मेट्रो प्रोजेक्‍ट में काम कर रहे थे।

जांच टीम मौके पर पहुंची

प्रवक्‍ता का कहना है कि इस हादसे की वजह निर्माण में खामियां हो सकती हैं। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच टीम मौके पर पहुंच गई है। दुर्घटना के बाद से मौके पर जलभराव शुरू हो गया है। असल में पुल गिरने से वहां स्थित पाइपलाइन फट गई है।

दिल्‍ली मेट्रो के पुल गिरने का यह हादसा पिछले आठ महीने में दूसरी बार हुआ है। इससे पहले अक्‍तूबर में लक्ष्‍मीनगर के विकास मार्ग पर इसी तरह का एक हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी।

आगे पढ़ें: दिल्‍ली मेट्रो निर्माण के दौरान छठा हादसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+