नई दिल्ली। केरल के मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पोलित ब्यूरो से बाहर कर दिया गया है। हालांकि वह राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। पिछले दो दिनों से दिल्ली में चल रही माकपा की केंद्रीय समिति की बैठक में यह फैसला हुआ।
ज्ञात हो कि एसएनसी लवलीन मामले में करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोपों का सामना कर रहे पार्टी केरल इकाई के सचिव पिनराई विजयन और अच्युतानंदन के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।