इलाहाबाद में विस्टकों के साथ दो गिरफ्तार

इलाहाबाद के पुलिस अधीक्षक (यमुनापार) विनोद मिश्रा ने रविवार को बताया कि रविवार सुबह मध्य प्रदेश सीमा से सटे जिले के नक्सल प्रभावित लालापुर इलाके के जंगलों से पुलिस ने ट्रेक्टर से विस्फोटक ले जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
50 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद
गिरफ्तार व्यक्ति के कब्जे से 1100 डेटोनेटर, 50 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट और 17 मीटर फ्यूज वायर जब्त किया गया। एक अन्य व्यक्ति को शंकरगढ़ इलाके के जंगलों से 25 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, चार डेटोनेटर, 16 मीटर फ्यूज वायर के साथ गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है कि विस्फोटकों की खेप किसे पहुंचाने जा रहे थे। पुलिस ने इनके नक्सलियों से संबंध होने की आशंका से इंकार नहीं किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications