बांग्लादेश का व्यापार घाटा 5.5 अरब डॉलर के पार
बांग्लादेश बैंक के अधिकारियों ने कहा कि बहरहाल विदेशों में भारी संख्या में कार्यरत देश के कामगारों के भेजे पैसे से अर्थव्यवस्था को सहायता मिली है। सरकार भी वैश्विक आर्थिक मंदी से निपटने के प्रयास कर रही है।
बांग्लादेश हर वर्ष चीन से तीन और भारत से तीन अरब डॉलर की वस्तुओं का आयात करता है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष दोनों देशों को क्रमश: 25 करोड़ डॉलर और 36 करोड़ डॉलर कीमत की वस्तुओं का निर्यात होगा।
देश के केंद्रीय बैंक की एक रिपोर्ट के हवाले से समाचार पत्र 'न्यू एज' ने रविवार को कहा कि भारी व्यापार घाटे के बावजूद विदेशी मुद्रा लेनदेन के खाते में जुलाई-अप्रैल समयावधि के दौरान 40 करोड़ डॉलर का लाभ है। इसका कारण विदेशों में काम करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों द्वारा भारी मात्रा में धन स्वदेश भेजना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications