लंबी है मेट्रो हादसों की फेहरिस्त

इस हादसे से पहले भी दिल्ली मेट्रो से जुड़ी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं:

19 अक्टूबर, 2008: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में मेट्रो का निर्माणाधीन पुल गिरने से कम से कम दो लोग मारे गए। इस हादसे में एक बस, एक ट्रक, एक क्रेन और कुछ कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

30 सितंबर, 2008: चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर पुलिसकर्मी तीन कैदियों को लेकर जा रहे थे। उतरते समय मेट्रो के दरवाजे में फंस जाने से एक कैदी की मौत हो गई।

18 जुलाई, 2008: राममनोहर लोहिया अस्पताल के निकट मेट्रो के निर्माणीधन स्थल पर लोहे की एक बिम एक टावेरा कार पर गिर गई। इस हादसे में चालक मनोज सहित दो लोग घायल हो गए।

21 जनवरी, 2008: लक्ष्मी नगर में एक मेट्रो के निर्माण स्थल पर हुए हादसे में विजय मंडल नामक एक मजदूर की मौत हो गई।

28 अगस्त, 2007: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में मेट्रो के निर्माणाधीन स्थल पर एक पत्थर गिरा और उसके नीचे दब जाने से बी. सिंह नाम के एक मजदूर की मौत हो गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+