शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 384 लोगों का चालान
पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यातायात पुलिस शराब पीकर गाड़ी न चलाने को लेकर लगातार लोगों को जागरूक करने का अभियान चला रही है।
उन्होंने बताया कि राजधानी में शुक्रवार रात मात्र तीन घंटों यानी 9 बजे से 12 बजे तक करीब 40 स्थानों पर चलाये गए अभियान में 573 लोगों में से 384 लोगों का चालान काटा गया। 77 लोग खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाते पकड़े गए। इनमें से 46 गाड़ियों को पुलिस ने जब्त किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications