ओबामा ने पूर्व दास किले का दौरा किया (लीड-2)
ओबामा अपनी पत्नी मिशेल व दोनों बेटियों के साथ घाना की राजधानी अक्रा से 160 किलोमीटर दूर अटलांटिक सागर के किनारे एक खड़ी चट्टान पर स्थित इस दास केंद्र का दौरा किया।
पहला अश्वेत राष्ट्रपति बनने के बाद बराक ओबामा अफ्रीका महाद्वीप की अपनी पहली यात्रा पर शनिवार सुबह घाना पहुंचे थे।
इटली में जी-8 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने और वेटिकन में पोप से मुलाकात करने के बाद रात में उड़ान भरकर ओबामा घाना की राजधानी अक्रा पहुंचे।
हवाई अड्डे पर ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल का स्वागत परंपरागत वाद्यों और नृत्य से किया गया।
ओबामा और मिशेल का घाना के समुद्र तट पर स्थित उस किले का दौरा करने का भी कार्यक्रम है, जहां से गुलामों का निर्यात अमेरिका को किया जाता था।
घाना की संसद को संबोधित करने से पहले ओबामा का वहां के राष्ट्रपति जान अट्टा मिल्स के साथ नाश्ते का कार्यक्रम है।
विश्लेषकों का मानना है कि ओबामा ने घाना के मजबूत लोकतांत्रिक रिकार्ड के कारण उसका चयन अफ्रीकी महाद्वीप के अपने पहले दौरे के लिए किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications