पाक ने कहा, लादेन हमारे यहां नहीं
लंदन, 12 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने कहा है कि आतंकवादी सरगना ओसामा बिल लादेन और अलकायद के अन्य शीर्ष नेता पाकिस्तान में नहीं है। ऐसे में अमेरिका द्वारा किए जा रहे मिसाइल हमले का कोई मतलब नहीं है।
पाकिस्तान के आतंरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने समाचार पत्र द संडे टाइम्स से विशेष बातचीत में कहा, "यदि ओसामा पाकिस्तान में होता तो हमें पता होता। हाल के महीनों में हमने कबायली इलाकें में हजारों जवानों को तैनात किया है।" उन्होंने कहा, "यदि वह और उसके चार-पांच शीर्ष सहयोगी हमारे यहां होते तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया होता।"
उन्होंने कहा, "हमारी सूचना के मुताबिक ओसाम अफगानिस्तान में है। संभवत: कुनार में है। वहीं से पाकिस्तान के खिलाफ अधिकतर गतिविधियां संचालित हो रही हैं।"
पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक पिछले 10 महीने के दौरान अमेरिका ने उसकी सीमा में 40 हमले किए हैं, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications