एयर शो के दौरान कार से टकराया विमान

बर्लिन, 12 जुलाई (आईएएनएस)। एक कार में सवार परिवार के तीन लोग उस समय बाल-बाल बच गए, जब दक्षिण जर्मनी में आयोजित एक एयर शो के दौरान एक विमान उनकी कार से टकरा गई।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पायलट श्रृंखलाबद्ध हैरतअंगेज हवाई करतब दिखा रहा था। इसी दौरान वह जमीन पर एक कार के बिल्कुल करीब आ गया और कार विमान में फंस कर विमान के साथ हवा में उड़ने लगी।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कार ग्रासोस्थीम में स्थित एयरफील्ट के पास की सड़क से गुजर रही थी। इस दुर्घटना के कारण वह मैदान में जा गिरी। दुर्घटना में विमान का लैंडिग गियर भी विमान से अलग हो गया और वह भी मैदान में गिर कर टूट गया।

दुर्घटना में पायलट और कार में सवार एक वयस्क जोड़े को मामूली चोटें आई हैं। दंपति की बेटी को मध्यम दर्जे की चोट आई है।

पुलिस प्रवक्ता कार्ल हींज ने कहा कि यह चमत्कार ही है कि इस दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+