सीआईए प्रताड़ना मामले में जांच पर विचार
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक वाशिंगटन पोस्ट ने खबर दी है कि होल्डर को तय करना है कि वह 9/11 के आतंकी हमले के बाद से संदिग्ध आतंकियों को प्रताड़ित किए जाने के मामले की जांच के लिए किसी वकील की नियुक्ति करें या नहीं।
इस मामले में किसी आपराधिक जांच को आगे बढ़ाने से होल्डर और राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच विवाद पैदा होने की संभावना है। क्योंकि ओबामा अपने पूर्ववर्ती जार्ज बुश सरकार द्वारा संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ के अपनाए गए कथित क्रूर तरीकों के मामले की जांच को लेकर उदासीन बने हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications