श्रीधरन के इस्तीफे पर फैसला सोमवार को : रेड्डी
ज्ञात हो कि श्रीधरन ने रविवार को हुए हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इस दुर्घटना में छह लोग मारे गए हैं और 15 अन्य घायल हो गए हैं।
रेड्डी ने संवाददाताओं को बताया, "दिल्ली सरकार ने डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक की नियुक्ति की है। मैं इस मसले पर मुख्यमंत्री से चर्चा करूंगा और सोमवार को कोई निर्णय लूंगा।"
ज्ञात हो कि दिल्ली मेट्रो केंद्र व राज्य सरकार का एक संयुक्त उपक्रम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications