नक्सली हमले में एसपी समेत 25 पुलिसकर्मी शहीद (लीड-3)

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गिरधारी नायक ने आईएएनएस को बताया कि जिला बल (डीएफ) और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के जवान राजनांदगांव के घने जंगलों में नक्सलियों की लगाई घात में घिर गए। इस हमले में 25 जवान शहीद हो गए।

हमला महाराष्ट्र से लगी सीमा के मैनपुर इलाके में हुआ। हमले में राजनांदगांव के जिला पुलिस अधीक्षक बिनोद कुमार चौबे भी शहीद हो गए। छत्तीसगढ़ के तीन दशक के नक्सल उग्रवाद में ऐसा पहली बार है जब कोई पुलिस अधीक्षक शहीद हुआ हो।

राजनांदगांव के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "नक्सल समूह पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) के करीब 200 सशस्त्र कार्यकर्ताओं ने पहले 100 पुलिसकर्मियों वाले एसपी के काफिले पर बारूदी सुरंग विस्फोट के जरिये हमला किया और फिर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।"

अधिकारी ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने जवाबी गोलीबारी की लेकिन पीएलजीए के सशस्त्र विद्रोही उन पर हावी हो गए। इसके बाद नक्सली शहीद पुलिसकर्मियों के हथियार लेकर फरार हो गए।

निर्भीक पुलिस अधिकारी की छवि वाले चौबे के शहीद होने की खबर से पुलिस महकमा स्तब्ध है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन और गृह मंत्री ननकीराम कंवर समेत आला अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।

घायलों को राजनांदगांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों को हेलीकाप्टर के जरिये रायपुर लाया गया है।

एक अन्य घटना में नक्सलियों ने इसी इलाके में रविवार की सुबह जिला पुलिस बल के दो जवानों की हत्या कर दी थी।

मुख्यमंत्री रमन सिंह ने हमले के बाद रविवार दोपहर की अपनी तय नागपुर यात्रा को रद्द कर दिया और घायल पुलिसकर्मियों के बचाव के लिए गृह विभाग से हेलीकाप्टर भेजने को कहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+