दिल्ली मेट्रो का पुल गिरा, 5 की मौत (लीड-1)
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के प्रवक्ता अनुज दयाल ने संवाददाताओं को बताया कि यह हादसा सुबह पांच बजे के आसपास दक्षिणी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश के निकट जमरूदपुर इलाके में हुआ। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।
दयाल ने बताया कि घटना के समय मौके पर कुल 30 मजदूर मौजदू थे और इनमें से 20 मजदूर इस दुर्घटना की चपेट में आ गए। तीन मजदूरों की मौत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) इलाज के दौरान हुई। बाद में मलबे में दबे दो मजदूरों के मारे जाने की पुष्टि की गई। घायल मजदूरों को एम्स, मूलचंद और सफदरजंग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
प्रवक्ता ने कहा कि राहत कार्य आरंभ हो गया है। मलबा हटाने के लिए छह क्रेनों को लगाया गया है। दिन में डीएमआरसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ई. श्रीधरन घटनास्थल का दौरा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications