फिलीपींस में 25 हफ्ते बाद मुक्त किया गया रेडक्रास कर्मचारी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इटली के नागरिक इगेनियो वागनी (62) को विद्रोही संगठन अबू सय्याफ के विद्रोहियों ने मैमबंग कस्बे में रिहा कर दिया। उन्हें 174 दिन पहले यानी 15 जनवरी को अगवा किया गया था।
आईसीआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि विद्रोही संगठन ने दूरभाष के जरिए वागनी को मुक्त किए जाने की जानकारी दी।
स्थानीय आतंकवाद विरोधी बल के प्रमुख मेजर जनरल जुआनचो सब्बान ने बताया कि वागनी को हार्निया की बीमारी है लेकिन फिलहाल उनकी हालत ठीक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications