छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 23 पुलिसकर्मी शहीद (लीड-2)

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गिरधारी नायक ने आईएएनएस को बताया कि जिला बल (डीएफ) और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के जवान राजनांदगांव के घने जंगलों में नक्सलियों की लगाई घात में घिर गए। इस हमले में कम से कम 23 जवान शहीद हो गए।

हमले में घायल हुए राजनांदगांव के जिला पुलिस अधीक्षक बी.के.चौबे के बारे में अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनकी मौत हो चुकी है अब औपचारिक घोषणा का इंतजार है।

छत्तीसगढ़ के तीन दशक के नक्सल उग्रवाद में ऐसा पहली बार होगा कि जब किसी पुलिस अधीक्षक पर इस तरह का हमला हुआ हो।

हमला महाराष्ट्र से लगी सीमा के मैनपुर इलाके में हुआ।

हमले से स्तब्ध पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इनमें राज्य पुलिस प्रमुख विश्वरंजन भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री रमन सिंह ने हमले के बाद रविवार दोपहर की अपनी तय नागपुर यात्रा को रद्द कर दिया और घायल पुलिसकर्मियों के बचाव के लिए गृह विभाग से हेलीकाप्टर भेजने को कहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+