चोंगकिंग (चीन)। चीन के दक्षिण-पश्चिम में आई बाढ़ में 35 लोग बह गए जिनमें से सात के शव बरामद किए गए हैं। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम चार बजे के आसपास वानझाऊ जिले में हुआ। मारे गए लोग पर्यटक थे।
अधिकारियों ने कहा कि ये पर्यटक प्रशासन की इजाजत लिए बिना वहां पहुंचे थे। अब तक सात शव बरामद किए गए हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है।