दिल्ली मेट्रो का पुल गिरा, 20 घायल
नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली में रविवार को मेट्रो रेल के एक निर्माणाधीन पुल के गिर जाने से कम से कम 20 लोग घायल हो गए।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह पांच बजे के आसपास दक्षिणी दिल्ली की अमर कालोनी के निकट जमरूदपुर में हआ। कई लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं।
अधिकारी ने कहा कि हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया, "राहत कार्य आरंभ हो गया है। मलबा हटाने के लिए सात क्रेनों को लगाया गया है। जांच अभी जारी है और जल्द ही पूरी जानकारी मिल जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications