महाराष्ट्र में जाली नोट फैलाने वाला तस्कर गिरफ्तार
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था)बृजालाल ने रविवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि सूचना के आधार पर कुंदन किशोर उर्फ राजू उर्फ रोहित को रविवार को गोंडा जिले के खरगूपुर क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त यहां पर जाली नोटों और मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त के सिलसिले में आया था।
लाल के मुताबिक पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह बिहार के सीवान जिले का रहने वाला है और पिछले कई सालों से वह बड़े पैमाने पर तस्करी के जरिये नेपाल से जाली नोट और मादक पदार्थ लाकर उनको मुंबई सहित महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में खपाता था।
पुलिस के मुताबिक कुंदन किशोर पर महाराष्ट्र के धुले जिले के देवपुर थाने में नकली नोटों की तस्करी करने का मामला दर्ज है।
लाल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से उसके नेपाल और महाराष्ट्र स्थित गिरोह के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications