सोमालिया में हिंसक झड़पों में 15 मरे
मोगादिशु, 12 जुलाई (आईएएनएस)। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई झड़पों में शहर के सुरक्षा प्रमुख सहित कम से कम 15 लोग मारे गए और 43 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि मोगादिशु के सुरक्षा प्रभारी नूर हसन अली अब्देजअजीज जिले में मारे गए।
अधिकारियों का कहना है कि आसपास के इलाकों में हुई झड़पों में 14 लोग मारे। इनमें ज्यादातर नागरिक शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications