बैद्यनाथ धाम में 'गठबंधन' से होती है मनोकामना पूरी

पटना, 12 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के देवघर स्थित प्रसिद्ध शैव तीर्थस्थल बैद्यनाथ धाम का शिव मंदिर द्वादश ज्योर्तिलिंगों में सर्वाधिक महिमामंडित है। इस मंदिर में लंबे समय से चले आ रहे एक धार्मिक अनुष्ठान को यहां आने वाला हर भक्त करना चाहता है। लोगों का मानना है कि 'गठजोड़वा' या 'गठबंधन' के नाम से प्रचलित इस अनुष्ठान को करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी हो जाती है तथा राजसूय यज्ञ का फल प्राप्त होता है।

बैद्यनाथ मंदिर के शिखर से लेकर माता पार्वती मंदिर के शिखर तक ग्रंथिबंधन को 'गठबंधन' या 'गठजोड़वा' के नाम से जाना जाता है। गौरतलब है कि यह बंधन कोई पुरोहित नहीं करते, बल्कि प्राचीनकाल से यह गठबंधन का कार्य मंदिर के ऊपर चढ़कर पिछड़ी जाति के एक ही परिवार के लोग करते आ रहे हैं। यह गठबंधन 'लाल रज्जु' से निर्मित होता है। इस अनुष्ठान में पति-पत्नी दोनों ही सम्मिलित होते हैं।

इस गठबंधन के लिए मंदिर के शिखर पर चढ़ने वाले विनोद राउत बताते हैं कि इस गठबंधन को हमारे पूर्वज करते थे और आज हम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परंपरा निर्वाह करने से अच्छी आमदनी हो जाती है, जिससे पूरा परिवार चलता है। उन्होंने बताया कि सावन माह में गठबंधन करने वाले भक्तों की कमी अवश्य हो जाती है, परंतु अन्य दिनों में यह गठबंधन करने के लिए प्रतिदिन 45 से 50 की संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं।

इसी परिवार के सुनील राउत कहते हैं कि मंदिर के ऊपर जाने के लिए एक मोटी जंजीर लगी है जिसके सहारे दोनों मंदिर पर चढ़ा जाता है। वे बताते हैं कि गठबंधन के संकल्प के बाद वे आगे शिव मंदिर के शिखर पर गठबंधन करते हैं। इस दौरान भक्त उस लाल रज्जु को पकड़े रहते हैं। इसके बाद भक्त ही इस लाल रज्जु को पार्वती मंदिर तक ले जाते हैं, जहां हम लोग उसे लेकर फिर पार्वती के मंदिर के शिखर में बांध देते हैं।

गठबंधन के विषय में मंदिर के मुख्य पुरोहित दुर्लभ मिश्र का कहना है कि यह अनुष्ठान काफी प्राचीन है। उन्होंने बताया कि शास्त्रों में भी गठबंधन तथा ध्वज चढ़ाने का उल्लेख मिलता है। इस पुनीत कार्य से जहां भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, वहीं इसके करने से लोगों को राजसूय यज्ञ का फल भी प्राप्त होता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+