श्रीलंका के सैन्य नेतृत्व में व्यापक बदलाव
थलसेना अध्यक्ष सरथ फोंसेका को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया गया है, जबकि मेजर जनरल जगत जयसूर्या को नया थलसेना अध्यक्ष बनाया गया है। समाचार पत्र 'डेली मिरर' ने रविवार को यह खबर दी है।
रियर एडमिरल थिसारा समरसिंहे को नौसेना का नया अध्यक्ष बनाया गया है। नौसेना प्रमुख वसंता कारांगोड़ा को राष्ट्रपति के सलाहकार का पद दिया गया है।
सभी नई नियुक्तियां 15 जुलाई से प्रभावी होंगी।
उल्लेखनीय है कि लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के खिलाफ जुलाई 2006 से आरंभ तीन वर्ष तक चले सैन्य अभियान की सफलता का श्रेय फोंसेका और कारांगोड़ा को दिया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications