मेट्रो दुर्घटना दूसरी बड़ी घटना जिसमें गैमन इंडिया शामिल
नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। निर्माणाधीन मेट्रो पुल के हिस्सों के रविवार को गिरने की घटना हाल के वर्षो में ऐसा दूसरा बड़ा हादसा है, जिसमें निर्माण कंपनी 'गैमन इंडिया' शामिल रही है।
हैदराबाद शहर के पंजगुट्टा इलाके में गैमन कंपनी द्वारा बनाए गए फ्लाइओवर के आठ ब्लाक नौ सितम्बर 2007 को भारी वर्षा के कारण ढह गए, इसमें दो लोगों की मौत हुई थी और कई व्यक्ति घायल हुए थे।
आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त एक तकनीकी समिति ने अपनी रिपोर्ट में गैमन इंडिया और तानिकेला इंटीग्रेटेड कंसलटेंट और नागरिक अधिकारियों की लापरवाही को दुर्घटना का कारण बताया था।
जांच समिति ने परियोजना के निर्माण की ठेकेदार कंपनी गैमन इंडिया के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी।
इस मामले में गैमन इंडिया के दो कर्मचारियों सहित छह लोगों को पिछले वर्ष गिरफ्तार किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications