माकपा केरल इकाई में बढ़ सकता है विवाद
पार्टी की केंद्रीय समिति के फैसले के बाद राज्य के कई शहरों में ऐसे पोस्टर देखे गए जिनमें लिखा था, "वी. एस. आप सही हो और हम आपके साथ हैं।"
राज्य के ऊर्जा मंत्री ए. के. बालन ने केंद्रीय समिति के फैसले को गलती सुधारने वाला कदम बताया है। उन्होंने कहा, "यह उत्तम फैसला है। अच्युतानंदन इस फैसले को स्वीकार कर लेंगे और कुछ नहीं करेंगे।"
माकपा की राज्य समिति के सदस्य एम. एम. लॉरेंस ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि अच्युतानंदन पार्टी के फैसले को मानने को बाध्य होंगे।"
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में दो दिनों तक चली पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में अच्युतानंदन को पोलित ब्यूरो से बाहर करने का फैसला किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications