वर्ष 2015 तक अंतरिक्ष में मानव भेजेगा भारत
वीएसएससी के इस इकाई के निदेशक के.राधाकृष्णन ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि इस परियोजना को केंद्र सरकार की अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
राधाकृष्णन ने कहा, "परियोजना के पहले मंजूर हुआ 95 करोड़ रुपया आ चुका है और अब मुख्य परियोजना की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।"
मानव सहित अंतरिक्षयान कार्यक्रम के तहत पृथ्वी की निचली कक्षा में अंतरिक्ष यात्रियों के एक दो सदस्यीय दल को ले जाने वाले कक्षीय वाहन को विकसित किया जाएगा और उसे लांच किया जाएगा।
राधाकृष्णन ने कहा, "हमारी योजना है कि परियोजना 2015 तक पूरी हो जानी चाहिए।"
राधाकृष्णन ने इस खबर की भी पुष्टि की कि परियोजना के लिए अंतरिक्ष सूटों (पहनावा) का उत्पादन संस्था की इसी इकाई में किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications