छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 20 पुलिसकर्मी शहीद (लीड-1)
पुलिस मुख्यालय में उपमहानिरीक्षक पवन देव ने आईएएनएस को बताया कि जिला बल (डीएफ) और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के जवान राजनांदगांव के घने जंगलों में नक्सलियों की लगाई घात में घिर गए। इस हमले में कम से कम 20 जवान शहीद हो गए।
पहाड़ी इलाका होने के कारण एक सहायता दल घटनास्थल पर पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहा है।
उन्होंने बताया कि घायलों में जिला पुलिस अधीक्षक बी.के.चौबे भी शामिल हैं और मौत से जूझ रहे हैं।
हमला महाराष्ट्र से लगी सीमा के मैनपुर इलाके में हुआ।
हमले से स्तब्ध पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इनमें राज्य पुलिस प्रमुख विश्वरंजन भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री रमन सिंह ने हमले के बाद रविवार दोपहर की अपनी तय नागपुर यात्रा को रद्द कर दिया और घायल पुलिसकर्मियों के बचाव के लिए गृह विभाग से हेलीकाप्टर भेजने को कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications