एसबीआई की 154 शाखाओं और 2,151 एटीएम मशीनों का उद्घाटन

बैंक द्वारा एक ही दिन खोली गई शाखाओं की यह सबसे बड़ी संख्या है। इस तरह देश में भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं की संख्या बढ़ कर 11,853 और एटीएम की संख्या 13,983 हो गई।

मुखर्जी ने कहा कि जांगीपुर को इस कार्यक्रम के लिए इसलिए चुना गया, क्योंकि एक तो यह एक पिछड़ा इलाका है, दूसरे यहां की आबादी का 67 प्रतिशत अल्पसंख्यक हैं।

वित्त मंत्री ने कहा, "राजिंदर सच्चर कमेटी की सिफारिशों के आधार पर हम देश के अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों में बैंकों को पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। जांगीपुर को हमने इस अवसर के लिए इसीलिए चुना, क्योंकि यह दोनों मानकों को पूरा करता है।"

ज्ञात हो कि जांगीपुर मुखर्जी का लोकसभा क्षेत्र है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+