एसजीपीसी ने देशी घी के लिए 20 करोड़ रुपये का आर्डर दिया
अधिकारियों ने रविवार को कहा कि एसजीपीसी ने इस संबंध में इस अर्ध सरकारी कंपनी, मिल्कफेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है।
मिल्कफेड के प्रबंध निदेशक वी.के.सिंह ने कहा, "मिल्कफेड पिछले दो दशकों से एसजीपीसी के गुरुद्वारों को घी की आपूर्ति कर रही है। पिछले वर्ष 12 करोड़ रुपये का आर्डर था। इस वर्ष प्राप्त हुआ बड़ा आर्डर हमारी गुणवत्ता का प्रमाण है।"
सिंह ने कहा कि वर्का घी पंजाब के अलावा हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर जैसे पड़ोसी राज्यों में बहुत लोकप्रिय है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications