इंजीनियरिंग की छात्रा 20 लाख रुपये की लूट में गिरफ्तार
रायपुर के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया, "हमने मुख्य सरगना एनआईटी की पांचवे सेमेस्टर की एक छात्रा और उसके व्यापारी पुरुष मित्र जिया उल आसिम सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही रायपुर में हुई 20 लाख रुपये की लूट के मामले को सुलझा लिया है।"
अमित कुमार ने कहा कि एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी दीपक साहू पर तेजाब फेंक कर उससे 20 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर भागने वाले रवि यदु नामक एक युवक को छत्तीसगढ़ पुलिस ने शनिवार को देर शाम महाराष्ट्र के नागपुर शहर से गिरफ्तार कर लिया। यदु ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसने यह काम छात्रा और उसके पुरुष मित्र के इशारे पर किया था।
तेजाब के कारण साहू 80 प्रतिशत झुलस गए हैं और एक सरकारी अस्पताल में जीवन-मौत से जूझ रहे हैं।
पुलिस ने कहा कि रवि ने लूट की घटना के बाद एक घंटे के भीतर सारा पैसा छात्रा और उसके पुरुष मित्र को सौंप दिया। जिया ने उसे उसमें से 250,000 रुपये दिए और उससे तत्काल राज्य से बाहर चले जाने को कहा।
पुलिस ने छात्रा के पास से लगभग 18 लाख 50 हजार रुपये बरामद कर लिया है, जबकि बाकी पैसे दोनों ने खरीदारी में खर्च कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications