दिल्ली मेट्रो हादसे के कारणों की जांच होगी : सौगत रे
संवाददाताओं से बातचीत में रे ने कहा, "हमारा विभाग हादसे के कारणों की समीक्षा करेगा। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। भविष्य में ऐसे हादसे न हों इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।"
उल्लेखनीय है कि दक्षिणी दिल्ली इलाके में आज सुबह दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक निर्माणाधीन पुल के गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications