मेट्रो दुर्घटना की जांच के लिए 4 सदस्यों की समिति
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के प्रमुख ई.श्रीधरन ने संवाददाताओं से कहा,"चार सदस्यीय समिति दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी और 10 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी।"
समिति के सदस्यों में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली के ए.के.नागपाल और डीएमआरसी के दो अधिकारियों-डिजाइन सेल के प्रमुख राजन कटारिया और सामान्य निर्माण के परियोजना निदेशक स्टीवेन लौरी के साथ दिल्ली कालेज ऑफ इंजीनियरिंग की बी.आर.बोस को शामिल किया गया है। बोस समिति की एकमात्र महिला सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications