छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 6 पुलिसकर्मियों की मौत
अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक गिरधारी नायक ने आईएएनएस को बताया कि राजनांदगांव के घने जंगली इलाके में नक्सलियों के हमले में छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और अनेक घायल हो गए। पहाड़ी इलाका होने के कारण एक सहायता दल घटनास्थल पर पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहा है।
उन्होंने बताया कि घायलों में जिला पुलिस अधीक्षक बी.के.चौबे भी शामिल हैं और मौत से जूझ रहे हैं।
वह और अधिक जानकारी नहीं दे सके क्योंकि घटना स्थल से शेष राज्य का कोई संपर्क सूत्र नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications