पाकिस्तान में 5 पुलिसकर्मियों और 1 वनरक्षक की हत्या
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सुरक्षाकर्मियों पर शनिवार रात मानशेरा जिले के एक जंगल में हमला हुआ। एक अज्ञात स्रोत से जंगल में एक शव पड़े होने की सूचना मिलने के बाद ये लोग उसे बरामद करने गए थे।
पुलिस अधिकारी जुल्फिकार खान ने बताया कि पांच पुलिसकर्मी और दो वनरक्षक जंगल से शव को लेकर शिंकियारी कस्बे लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनके वाहन पर घात लगाकर हमला किया गया।
हमले में एक वनरक्षक को छोड़कर सभी लोगों की मौत हो गई। बंदूकधारियों ने वन विभाग के ट्रक को भी आग लगा दिया।
अभी तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
मानशेरा जिला उपद्रवग्रस्त मलकंद डिवीजन से लगा है, सेना ने तालिबान के खिलाफ दो महीने तक लगातार अभियान चलाया। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के खिलाफ बदले की भावना से कई हमले किए लेकिन वे पुलिस को शायद ही कभी निशाना बनाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications