अफगानिस्तान में संघर्ष में 17 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार लोगार प्रांत के पुलिस प्रमुख मुस्तफा खान मुसैनी ने बताया कि एक निजी वाहन में यात्रा कर रहे पुलिसकíमयों की गाड़ी सड़क किनारे हुए विस्फोट की चपेट में आ गई।
नाटो के नेतृत्व वाली अंतर्राष्ट्रीय सेना ने कहा कि हमले में चार पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल का गठबंधन सेना के चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया लेकिन बाद में उसकी भी मौत हो गई।
उधर अफगान और नाटो सेनाओं ने खुफिया सूचना के आधार पर दक्षिणी उरुजगान प्रांत की राजधानी तारिन कोट के समीप कई परिसरों पर शनिवार रात हमला करके 12 आतंकवादियों को मार गिराया।
प्रांत के पुलिस प्रमुख जुमा गुल हेमात ने बताया कि मृतकों में तालिबान कमांडर मुल्ला अमानुल्लाह भी शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications