10 साल से सफल वैवाहिक जीवन जी रहा है एक समलैंगिक जोड़ा
गरुबाशा (असम), 12 जुलाई (आईएएनएस)। समलैंगिक रिश्ते को लेकर जहां देश की राजधानी का माहौल गर्म है वहीं राजधानी से हजारों मील दूर असम की वादी में एक समलैंगिक जोड़ा 10 साल के अपने खूबसूरत सफर को तय कर चुका है।
थिंगरींग बसुमतिया और रोइनाथी को देख यह बता पाना मुश्किल है कि कौन पुरुष है और कौन महिला?
बोडो जनजाति के इस जोड़े ने 1999 में एक हिन्दू मंदिर में विवाह किया। विवाह के बाद इन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा। अपना पैतृक घर छोड़ ये गरुबाषा आ गए। थिंगरींग बसुमतिया दैनिक मजदूरी कर और रोइनाथी आसपास के घरों में काम कर अपनी जिन्दगी गुजार रही हैं। पहली नजर में ही एक-दूसरे को दिल देने वाले थिंगरींग बसुमतिया और रोइनाथी अब एक बच्चे को भी गोद लेना चाहती हैं।
समलैंगिक रिश्ते पर चल रहे बहस पर इनकी राय भी आम समलैंगिकों की तरह ही है। थिंगरींग बसुमतिया के मुताबिक अगर समान लिंग का कोई इंसान अगर एक दुसरे के साथ रहना चाहता है तो इस पर कोई दूसरा एतराज कैसे कर सकता है? थिंगरींग बसुमतिया की इन बातों पर रोइनाथी मुस्कुराते हुए साथ देती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications