ज्योति बसु अस्पताल में, हालत स्थिर (लीड-1)
इसी आठ जुलाई को 96 वर्ष के हुए बसु को रात में आवास पर हुई परेशानी के बाद एंबुलेंस से साल्टलेक के समीप एएमआरआई अस्पताल लाया गया।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक देबाशीष शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि बसु सुबह दो बार बेहोश हुए। उन्हें कमजोरी थी तथा चक्कर आ रहे थे। परंतु अब उनकी तबियत स्थिर है। उन्हें सघन हृदय चिकित्सा कक्ष (आईसीसीयू) में रखा गया है।
शर्मा ने कहा कि अस्पताल लाते समय रास्ते में बसु को ऑक्सीजन दिया गया लेकिन अब उनका ऑक्सीजन स्तर बेहतर है।
उनके पुत्र चंदन बसु ने संवाददाताओं को बताया कि ज्योति बसु की हालत अब ठीक है।
अस्पताल पहुंचने वालों में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी और राज्य के परिवहन मंत्री सुभाष चक्रबर्ती भी शामिल थे।
बसु के कमरे से बाहर निकलने के बाद चक्रबर्ती ने संवाददाताओं से कहा, "उन्होंने मुझसे बात की। उनकी हालत में सुधार है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications