माकपा पोलित ब्यूरो से हटाए गए अच्युतानंदन (लीड-1)
दिल्ली में शनिवार से शुरू माकपा की केंद्रीय समिति की बैठक में यह फैसला किया गया। मुख्यमंत्री और माकपा की केरल राज्य इकाई के सचिव पिनराई विजयन के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी।
मुख्यमंत्री ने शनिवार को बैठक में तो हिस्सा लिया लेकिन रविवार को उन्होंने बैठक का बहिष्कार किया।
पिछले दिनों इसी सिलसिले में हुई पार्टी की पोलित ब्यूरो की बैठक में अच्युतानंदन ने विजयन को राज्य सचिव के पद से हटाए जाने की मांग की थी जबकि विजयन समर्थकों ने मुख्यमंत्री पर अनुशासन तोड़ने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफ की मांग की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications