महिला मित्र के हत्यारे ने तिहाड़ जेल में आत्महत्या की
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमें सुबह तिहाड़ जेल में एक कैदी (कपिल शर्मा) के आत्महत्या करने की सूचना मिली। आत्महत्या के तरीके और समय का तत्काल पता नहीं चल सका।"
ईस्ट पटेल नगर में अपनी महिला मित्र की उसके किराए के आवास में हत्या करने के आरोप में कपिल शर्मा को गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया था। शर्मा को संदेह था कि उसकी महिला मित्र का किसी अन्य युवक से संबंध था।
कथित संबंधों को लेकर हुए तीखे विवाद के बाद शर्मा ने सुनीता की चाकू मारकर हत्या कर दी।
शर्मा व्यापार प्रबंधन पाठ्यक्रम प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था जबकि सुनीता दिल्ली में कंपनी सेक्रेटरी का कोर्स कर रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications